Hindi News / General News / सूर्य नगरी जोधपुर में लहराया परचम

सूर्य नगरी जोधपुर में लहराया परचम

जिले के दिव्यांग पेरा खिलाड़ियों ने

झुंझुनूं, जिले के दिव्यांग पेरा खिलाड़ियों ने सूर्य नगरी जोधपुर में लहराया परचम। राज्य स्तरीय 10 वी पेरा चैम्पियनशिप में परमहंस दिव्यांग सेवा समिति चिडावा के अध्यक्ष होशियार सिंह एवं राजस्थान पेरा ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सचिव अरूण कुमार दाधिच, राष्ट्रीय खिलाडी देवेंद्र सिंह किठाना के नेतृत्व में खिलाडीयो ने 19 मेडल जीते। जिसमें गोल्ड मेडल 5, सिल्वर 5,कास्य 8 पदक जीते। राष्ट्रीय खिलाडी सुमन देवी झठावा ने लांग जम्म में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सुरेन्द्र भोमपुरा ने दो गोल्ड मेडल प्राप्त किया 100 मी रेस, 400 मी रेस, मोतीलाल गुज़र उदयपुरवाटी हाई जम्प में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जीवनी देवी झुंझुनूं ने सिल्वर मेडल, महेश मीणा सिल्वर, संदीप मीणा दो सिल्वर, पिंकी सिल्वर मेडल, मुकेश देवी निजामपुरा जेवलिंग थ्रो मे रजत पदक, दौलत सिंह बुडानिया दो रजत पदक, राजेश बुडानिया, रजत पदक, राष्ट्रीय खिलाडी संजू कुमारी बगड रजत पदक, महेश मीणा, रजत पदक, राष्ट्रीय खिलाडी संदीप सिंह सुलताना ने वेटलिफ्टिंग 90किलोग्राम में रजत पदक प्राप्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur