Hindi News / General News / स्वतंत्रता सेनानी पंडित बंशीधर शर्मा की जयंती मनाई

स्वतंत्रता सेनानी पंडित बंशीधर शर्मा की जयंती मनाई

राजस्थान ब्राहमण समाज महासभा सीकर ने पुष्पाहार चढ़ा कर दी श्रद्धांजलि

अजीतगढ़,[विमल इंदौरिया] सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में जन्मे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री पंडित बंशीधर शर्मा के समाधि स्थल पर बुधवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे राजस्थान ब्राहमण समाज महासभा सीकर ने पुष्पाहार चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी। जिला उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा ने कहा कि बंशीधर जरायम पैसा एक्ट के विरूद् एस टी वर्ग का पक्ष लिया। जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पंडित जी सर्व हितैषी थे इनका स्मारक बनाने की राज्य सरकार से मांग की। स्वतन्त्रता सेनानी पंडित बंशीधर सभी को साथ लेकर चलने वाले थे और अवसर पर समाधि स्थल पर महासभा की श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष डॉ विजय जोशी, कोषाध्यक्ष महावीर महर्षि, प्रवक्ता विमल इंदौरिया श्याम मंदिर अजीतगढ़ के मुख्य पुजारी संजय शर्मा, पंडित बंशीधर राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय के अध्यापक बुधाराम कुमावत ने जयंती मना कर पुष्पांजलि अर्पित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur