Hindi News / General News / स्वदेशी स्वावलंबन डिजिटल हस्ताक्षर अभियान शुरू

स्वदेशी स्वावलंबन डिजिटल हस्ताक्षर अभियान शुरू

आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए प्रत्येक मंडल में बनाये जायेंगे वाट्सअप ग्रुप

झुंझुनूं, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया ने आज मान नगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्वदेशी स्वावलंबन डिजिटल हस्ताक्षर अभियान में फार्म भरकर अभियान को अपना समर्थन दिया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा भाजपा नेत्री डॉ सुमन कुलहरी ने भी अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महेंद्र सोनी, विकास शर्मा, पुरुषोत्तम सैनी, सुभाष सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से प्रत्येक मंडल में दस दस वाट्स अप ग्रुप बनाने का अभियान शुरू किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने झुंझुनूं शहर मंडल का वाट्सअप ग्रुप बना कर इसकी शुरुआत की गई। इन व्हाट्सएप ग्रुपों में पार्टी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त गैर सरकारी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगों तथा ग्रामीण उद्योग धंधे से जुड़े लोगों को जोडा जायेगा जिससे कि इस अभियान से जुड़ी सभी जानकारियां लोगों तक पहुंच सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur