Hindi News / General News / स्वाधीनता दिवस समारोह 2020 के अवसर पर

स्वाधीनता दिवस समारोह 2020 के अवसर पर

विशिष्ट व्यक्तियों एव संस्थाओं द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित

चूरू, स्वाधीनता दिवस समारोह – 2020 के अवसर पर जिले के लोक कलाकारों, आर्टिजन्स, विशिष्ट व्यक्तियों, सामाजिक, कला-साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों/ संस्थाओं एवं खिलाड़ियों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों एव सेवाओं के लिए राज्य स्तर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित होने वाले व्यक्ति एव संस्था जिला कलक्टर कार्यालय, चूरू के माध्यम से अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला कलक्टर द्वारा अपनी अनुशंषा सहित आवेदन पत्रों को 20 जुलाई 2020 तक राज्य सरकार को प्रेषित किये जायेंगे। राज्य स्तर पर पूर्व में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने वाले व्यक्ति/ संस्था के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।