Hindi News / General News / न्यू राजस्थान स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई

,

न्यू राजस्थान स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई

प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह कालीपहाड़ी ने बताया

इस्लामपुर , कस्बे में संचालित न्यू राजस्थान प्रिंस इंटरनेशनल एकेडमी उ.मा. विद्यालय, इस्लामपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। संस्था के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह कालीपहाड़ी ने छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनके विचार अपने जीवन में धारण करने को कहा। संस्था के उपप्रधानाचार्य आर.के. काला ने कहा जीवन में स्वामी जी के विचारों को जितनी गहनता के साथ अपने जीवन में उतारोगे उतने ही सफल होंगे। संस्था की एकेडमिक प्रबंधक क्षमा शर्मा एवं कविता महरानिया ने छात्र छात्राओं को बताया की इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के नाम से भी जाना जाता है। उठो जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। विवेकानंद जी के ऐसे विचारों से छात्र छात्राओं को अवगत करवाया। मंच का संचालन संतरा देवी के द्वारा किया गया विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए और विवेकानंद जी के विचारों और उनके प्रेरणा स्रोतों को कार्यक्रम के माध्यम से बताया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य पूनम सैनी, अरविंद सैनी, महेश सैनी,अशोक सिंह,मौलाना अब्दुल वाहिद दीपक कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur