Hindi News / General News / स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर किया कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर किया कार्यक्रम का आयोजन

स्टार एकेडमी स्कूल में

झुंझुनूं, जिला मुख्यालय के बाकरा रोड़ स्थित स्टार एकेडमी स्कूल में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स को भारत के युवा सन्यासी और विद्वान विवेकानंद के जीवन से परिचय करवाने के लिए और उन्हें आदर्श के रूम में मानने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान की एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण सहित समस्त स्टाफ ने विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किये। संस्थान के साहित्य सदन के प्रभारी मूलचंद महला ने विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण ने बच्चों को बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति की अच्छाइयों से दुनिया को अवगत करवाकर श्रेष्ठ साबित करने का काम स्वामी विवेकानंदजी ने ही किया था। उन्होंने बताया कि स्वामीजी के इस जिले से बहुत गहरा संबंध रहा है। निर्वाण ने बताया कि हर स्टूडेंट्स को स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर आगे बढऩा चाहिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur