Hindi News / General News / स्वयंसेविकाओं के लिए लगाया स्वास्थ्य जाँच शिविर

स्वयंसेविकाओं के लिए लगाया स्वास्थ्य जाँच शिविर

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय, झुन्झुनूं में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्वयंसेविकाओं के स्वास्थ्य की जाँच की गई तथा किशोरियों में होने वाले एनीमिया के बचाव हेतु उपाय बताये गये। स्वयंसेविकाओं के ब्लड प्रेशर, प्लस रेट, खून की जाँच की गई। डॉ. संगीता उदयपुरिया सहित कविता शर्मा, राहुल जांगिड़, संजीव कुमार नर्सिंग स्टाफ ने सेवाएं दी। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने चिकित्सा टीम को धन्यवाद दिया व स्वयंसेविकाओं से समुचित पोषण युक्त आहार लेने को प्रेरित किया। इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया, सुमन चौधरी सहित स्वयंसेविकाएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur