Hindi News / General News / स्वर्णकार समाज ने जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

स्वर्णकार समाज ने जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

आर्थिक मदद की मांग करते हुए

झुंझुनू, स्वर्णकार समाज सेवा समिति की ओर से आज बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन। यह ज्ञापन राजस्थान प्रदेश मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के आह्वान पर दिया गया। प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन दिए गए हैं ज्ञापन में कोरोना महामारी आपदा से प्रभावित स्वर्णकार समाज के मध्यम वर्ग के लोगों की आर्थिक मदद की मांग करते हुए दिए ज्ञापन में यह भी मांग की है कि स्वर्णकार समाज के 80{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} लोग हस्तशिल्पी हैं जो पिछले 2 माह से बेरोजगार हो रहे हैं कुछ ऐसे परिवार हैं जिनको लालन-पालन का संकट खड़ा हो गया है। इस महामारी की वजह से आने वाले अगले 12 महीनों तक स्वर्णकार समाज के मध्यम वर्ग के लोगों का कारोबार प्रभावित रहेगा इसलिए इनको सरकारी सहायता की अति आवश्यकता है। इसलिए सरकार ऐसे परिवारों की मदद करें इसी मांग के साथ ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में झुंझुनूं समिति अध्यक्ष विश्वनाथ सोनी, सचिव रामनिवास सोनी, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद रोड़ा, संजय सोनी, महेंद्र सोनी आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur