Hindi News / General News / स्वर्णकार समाज सम्मानित करेगा कोरोना यौद्धाओ को

स्वर्णकार समाज सम्मानित करेगा कोरोना यौद्धाओ को

स्वर्णकार समाज सेवा समिति की ओर से

झुन्झुनूं, स्वर्णकार समाज सेवा समिति की ओर से झुन्झुनूं जिले के तहसील स्तर तक के स्वर्णकार समाज के उन सदस्यो को सम्मानित किया जायेगा जिन्होने कोरोना परिस्थिति में किसी भी प्रकार का जन सेवा कार्य किया है। जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ सोनी (तुणगर) ने बताया कि यह सम्मान राजस्थान प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रसाद सोनी व महामंत्री बजरंग लाल झींगा के निर्देश पर दिया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किये गये है जो स्थानिय झुन्झुनूं जिला ईकाई की ओर से प्रदान किये जायेगें। सम्मान तहसील स्तर के कार्यकर्ताओ को भी प्रदान किये जायेगें। सोनी ने बताया कि झुन्झुनूं, चिड़ावा, पिलानी, मण्डावा, नवलगढ़, खेतड़ी व उदयपुरवाटी में कोरोना परिस्थिति में सहयोग देने वाले स्वर्णकार समाज के कार्यकर्ताओ को प्रदान किये जायेगें। झुन्झुनूं से जगदीश प्रसाद रोड़ा, महेन्द्र कुमार कडेल, संदीप कुमार रोड़ा, संजय सोनी, रामनिवास सोनी, अरविन्द्र सोनी, महेन्द्र कुमार रोड़ा को सम्मानित किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur