केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ओर से शुरू की गई स्वस्थ्य भारत यात्रा बुधवार को चूरू जिले में पहुंची। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि स्वस्थ्य भारत यात्रा सीकर से बुधवार दोपहर को चूरू जिले पहुंची। चूरू जिले की सीमा पर यात्रा के सदस्यों का स्वागत किया गया। यात्रा का रात्रि प्रवास राजगढ़ में रहेगा। स्वस्थ्य भारत यात्रा का राजगढ़ तहसील में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रा में आये एनसीसी कैडेट्स व साइकिल सवार का माला पहनाकर व प्रमाण पत्र वितरण किया गया। स्वस्थ्य भारत यात्रा टीम की ओर से 10 जनवरी को राजगढ़ कस्बे में सीनियर सैकण्डरी स्कूल के खेल मैदान से प्रभात फेरी निकाली जायेगी। बाद में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यात्रा दल के तकनीकि अधिकारी मत्युंजय आनंद ने बताया कि यात्रा के माध्यम से फीचर और प्रश्नोतरी कार्यक्रम के द्वारा इट्स राइट इंडिया व ईट सेल्फ हेल्दी एंड फॉर्टीफाइड फूड का मैसेज दिया जायेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागरमल व मदन लाल बाजिया ने बताया कि पणजी से छह दलों के रूप में शुरू यह यात्रा 18 हजार किलोमीटर दूरी तय 27 जनवरी को जयपुर पहुंचेंगी। इस दौरान संतुलित आहार का महत्व भी बताया जायेगा।
Hindi News / General News / स्वस्थ्य भारत यात्रा चूरू जिले में पहुंची
स्वस्थ्य भारत यात्रा चूरू जिले में पहुंची


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


