Hindi News / General News / स्वतंत्रता सैनानी स्व. मूलचंद मौर्य के जीवन पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

स्वतंत्रता सैनानी स्व. मूलचंद मौर्य के जीवन पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव ने

सीकर, जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव ने अपने चैम्बर में स्वतंत्रता सैनानी स्व. मूलचंद मौर्य के जीवन पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का लेखन एवं सम्पादन सेवानिवृत मुख्य लेखाधिकारी राधेश्याम मौर्य द्वारा किया गया। पुस्तक में प्रजामण्डल की स्थापना के समय से स्वतंत्रता सैनानी मोर्य द्वारा सक्रिय सदस्य रहकर आजादी आन्दोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने 1942 के भारत छोड़ों आन्दोलन में भाग लिया व सामाजिक सुधार के क्षेत्र मेंं भी अनेक कार्य किये। ऎसे महापुरूष के जीवन पर प्रकाशित पुस्तक से आने वाली पीढीयों को शिक्षा का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। जिला कलेक्टर ने पुस्तक की रचना पर राधेश्याम मौर्य का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सुवालाल सेवानिवृत आईएएस, हरफूल पंकज सचिव नगर सुधार न्यास, नंद किशोर मौर्य, एडवोकेट रविन्द्र मौर्य, राजीव मौर्य, डॉ. आर.रमन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur