Hindi News / General News / स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनाई

स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनाई

आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में

सूरजगढ़, आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में गांधी कृषि फार्म कुम्हारों का बास सूरजगढ़ में पूर्व पंचायत समिति सदस्य चाँदकौर के नेतृत्व में भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, देश के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री व स्वतंत्र भारत के प्रथम श्रम मंत्री, भारत पाकिस्तान युद्ध की ऐतिहासिक जीत के हीरो तत्कालीन रक्षा मंत्री, दलितों के मसीहा, महान समाज सुधारक, राष्ट्र निर्माताओं में से एक स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में भारतीय राजनीति के क्षितिज पर छाने वाले महान क्रांतिकारी नेता बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस पुण्य अवसर पर देश की प्रथम महिला बैरिस्टर, समाज सुधारक, उत्कृष्ट लेखिका कार्नेलिया सोराबजी को भी याद किया गया। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनको भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बाबू जगजीवन राम के साथ नेहरू मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले देश के प्रथम वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, शिक्षाविद, क्रांतिकारी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया और उनकी भी जयंती मनाई। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि आज देश के दो महान क्रांतिकारी नेता स्वतंत्र भारत के प्रथम श्रम मंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि और देश के प्रथम वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एक साथ मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। दोनों महान क्रांतिकारी नेता आजादी के बाद नेहरू मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। राष्ट्र के निर्माण में इनका विशेष योगदान रहा है। बाबू जगजीवन राम सबसे लंबे समय तक पार्लियामेंट के सदस्य रहे हैं। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने करीब 50 साल तक देश की सबसे बड़ी पंचायत यानी संसद में बैठकर राष्ट्र की सेवा की है। इस तरह उनके नाम सबसे ज्यादा वक्त संसद में सेवा देने का रिकॉर्ड दर्ज है। वे पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, श्रीमती इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्होंने जिस किसी भी मंत्रालय का कार्यभार संभाला उसे पूरी शिद्दत से निभाया। बाबू जगजीवन राम ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया है। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, सुनील गांधी, चांदकौर, धर्मपाल गांधी, रवि कुमार, पिंकी नरनोलिया, सोनू कुमारी, अमित कुमार, अंजू गांधी, कपिल कुमार, दिनेश आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur