Hindi News / General News / स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 89 यूनिट इकट्ठी

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 89 यूनिट इकट्ठी

लियो क्लब सीकर एवं आयाम एकेडमी द्वारा

सीकर, लियो क्लब सीकर एवं आयाम एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर पिपराली रोड पर स्थित आयाम एकेडमी में हुआ। रक्तदान शिविर संयोजक लियो सुरेश मांडीया व लियो अखिलेश कौशिक ने बताया रक्तदान शिविर को लेकर अध्यापक क्लब मेंबर्स व शहरवासियों में खासा जोश रहा, युवाओं सहित महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। क्लब अध्यक्ष लियो मेघा अग्रवाल एवं क्लब सचिव लियो शुभश्री गुप्ता ने बताया शिविर में करीब 89 यूनिट्स रक्त इक्कठा हुआ और यह यूनिट्स मित्तल ब्लड बैंक द्वारा संग्रह की गयी। रक्तदाताओं की अच्छी तरह जाँच करके उन्हें रक्तदान करने की अनुमति दी गयी ताकि जो रक्त मरीज़ों में चढ़ाई जाए वह स्वस्थ रक्त हो। रक्तदाताओं को रक्तदान पश्चात ताकत के लिए बिस्किट्स, कॉफ़ी और केले रूप में अल्पाहार भी दिया गया। प्रांतीय अध्यक्ष लियो अनीश खान द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन में आयाम एकेडमी से सुरेश मांडीया व प्रहलाद कुलहरी का विशेष प्रयास एवं आर्थिक सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया व साथ ही कार्यक्रम उपरांत लियो क्लब सीकर की पूरी टीम द्वारा उन्हें विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।रक्तदान शिविर मित्तल हॉस्पिटल की टीम की देखरेख में 10 बजे शुरू हुआ।इस दौरान रक्तदान शिविर में आई.पी.डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल, लियो रोहन अग्रवाल, लियो प्रकाश मंगनानी, लियो स्नेहा खेतान,लियो काजल जांगिड़,लियो पूजा चौधरी, लियो शेखर अग्रवाल, लियो सुमित गौड़, लियो पलक मंगनानी, लियो राजन गुप्ता, लियो जितेंद्र खेतान, लियो विकास कुमावत आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur