Hindi News / General News / स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन

स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन

लायंस क्लब फतेहपुर द्वारा

फतेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी] आज गुरुवार को लायंस क्लब फतेहपुर द्वारा इस कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंद के लिए क्षेत्र में किये जा रहे सेवा कार्यो की श्रंखला में आज राजकीय माध्यमिक स्कूल दारुडा में स्वेटर वितरण कार्यक्रम किया गया। क्लब सचिव लायन एड योगेश पाराशर ने बताया कि ओसवाल साबुन ग्रुप के आर्थिक सहयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालय दारुडा के सभी जरूरतमंद 120 बच्चो को स्वेटर का वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य जनों व स्कूल स्टाफ ने लायंस क्लब फतेहपुर का इस नेक कार्य के लिए आभार जताया क्योकि स्कूल में प्रथम बार स्वेटर वितरित हुई थी। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन अख्तर हुसैन, लायन डॉ दलीप सिंह, क्लब कोषाध्यक्ष लायन महेश पोद्दार, लायन दिनेश रामसिसरिया, क्लब सचिव लायन एड योगेश पाराशर, स्कूल प्रधानाचार्य राजेन्द्र डारा, गोवर्धन सिंह, उम्मेद खान व गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे व स्वेटर वितरण कार्य में सहयोग किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur