Hindi News / General News / स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन

स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन

लायंस क्लब फतेहपुर द्वारा

फतेहपुर,[बाबूलाल सैनी ]लायंस क्लब फतेहपुर द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे सेवा कार्यो की श्रृंखला में आज राजकीय माध्यमिक स्कूल चुवास में स्वेटर वितरण कार्यक्रम किया गया। क्लब सचिव लायन एड योगेश पाराशर ने बताया कि ओसवाल साबुन ग्रुप के आर्थिक सहयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालय चुवास के सभी जरूरतमंद 110 बच्चो को चुवास आश्रम के पूजनीय संत निश्चल्नाथ महाराज के सानिध्य में स्वेटर का वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य जनों व स्कूल स्टाफ ने लायंस क्लब फतेहपुर का इस नेक कार्य के लिए आभार जताया क्योकि स्कूल में अधिंकाश बच्चे जरूरतमंद थे। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन अख्तर हुसैन, लायन डॉ दलीप सिंह, क्लब कोषाध्यक्ष लायन महेश, पोद्दार लायन दिनेश रामसिसरिया, लायन ओ पी जाखड, लायन सुरेश जाखड, क्लब सचिव लायन एड योगेश पाराशर स्कूल प्रधानाचार्य सवाई सिंह शेखावत, ब्रह्मदत शर्मा, मोहन सिंह, संतोष चोटिया, मेवा राम भड़िया व गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे व स्वेटर वितरण कार्य में सहयोग किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur