राजस्थान उर्दू टीचर्स एंड लेक्चरर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार अलसुबह सर्किट हाउस चूरू में तकनीकी शिक्षा मंत्री व चूरू जिला प्रभारी डॉ सुभाष गर्ग को दस्तावेजों के साथ ज्ञापन सौंप कर चूरू जिले में समाप्त किये गए सभी ग्रेड के उर्दू पदों की बहाली के लिए विस्तार से चर्चा की। उर्दू विद्वान हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी ने प्रभारी मंत्री को चूरू में उर्दू की सूरत ए हाल और किस तरह से उर्दू पदों को खत्म किया गया इन सब से वाकिफ कराया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ शमशाद अली ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को दूरभाष से तलब कर फौरन कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। साथ ही संघ ने एक अन्य ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान भर में समाप्त किये गए उर्दू पदों की बहाली के साथ साथ उर्दू की विशेष भर्ती की भी पुरजोर मांग की। प्रभारी मंत्री ने आश्वस्त किया कि आगामी भर्तियों में उर्दू का खास ख्याल रखा जाएगा।
Hindi News / General News / तकनीकी शिक्षा मंत्री व चूरू जिला प्रभारी डॉ सुभाष गर्ग को सौंपा ज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री व चूरू जिला प्रभारी डॉ सुभाष गर्ग को सौंपा ज्ञापन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


