Hindi News / General News / टंकण गति परीक्षा जिला स्तर पर 24 जून को

टंकण गति परीक्षा जिला स्तर पर 24 जून को

मृतक राज्य कर्मचारियों शहीद आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति के तहत

झुंझुनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समस्त कार्यालयों में मृतक राज्य कर्मचारियों शहीद आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति के तहत कनिष्ठ सहायक पद पर 31 दिसम्बर से पूर्व नियुक्त कार्मिक जिन्होंने कम्प्यूटर पर टंकण परीक्षा में भाग लेने के लिए जिला कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया है, कि कम्प्यूटर पर टंकण गति परीक्षा जिला स्तर पर 24 जून को दोपहर 1 बजे से ग्रुप वाईज शहीद कर्नल जेपी जानू राउमावि के कम्प्यूटर लैब में आयोजित की जाएगी। अग्रवाल ने बताया कि समस्त कार्मिक अपने प्रवेश पत्र जिला कार्यालय के कमरा नंबर 101 संस्थापन अनुभाग से 23 जून तक प्राप्त कर सकते है, प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में पृथक से कोई आदेश जारी नहीं किया जाएगा। प्रवेश पत्र प्राप्त करना अभ्यर्थी की स्वयं की जिम्मेदारी होगी। समस्त अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर मास्क लगाकर आएंगे एवं सामाजिक दूरी की पालना किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur