Hindi News / General News / टीम हारे का सहारा व स्वर्णकार समाज ने किया अंतिम संस्कार

टीम हारे का सहारा व स्वर्णकार समाज ने किया अंतिम संस्कार

परिजन होते हुए भी न आने के कारण

सुजानगढ़, परिजन होते हुए भी न आने के कारण समाज और टीम हारे का सहारा व स्वर्णकार समाज की ओर से सुजानगढ़ निवासी भंवरलाल सोनी का बुधवार को अंतिम संस्कार विधि विधान के साथ किया गया। टीम हारे का सहारा के श्यामसुंदर सोनी, श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि 4 जून को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराये गये भंवरलाल सोनी की मंगलवार को को मौत हो गई थी, जिस पर मृतक के परिजनों को सूचना की गई, लेकिन कोई नहीं आया। परिजन नहीं आने के चलते टीम हारे के सहारा और मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के पदाकारियों व स्वर्णकार समाज के लोगों ने मिलकर अस्पताल से ही बुधवार को सुबह सरकारी अस्पताल से शव यात्रा निकाली और नाथोतालाब स्थित श्मसान घाट में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस प्रकरण ने एक तरफ जहां मानवता की मिशाल पेश की है, वहीं समाज का वीभत्स चेहरा भी दिखाया है कि जन्म के वक्त चारों तरफ उत्सव होता है और अगर मृत्यु के वक्त आदमी किसी काम का न हो, तो अपने पराये होते देर नहीं लगाते।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur