Hindi News / General News / तीन जिंदा कारतूस व पिस्टल की मैगजीन के साथ 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार, दो हुए फरार

तीन जिंदा कारतूस व पिस्टल की मैगजीन के साथ 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार, दो हुए फरार

गश्त के दौरान रतनगढ़ पुलिस की कार्रवाई

पिस्टल की सप्लाई करने जा रहे थे आरोपी

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस कर रही है पूछताछ

रतनगढ़ के रामदेव मंदिर के पास की है घटना

रतनगढ़(सुभाष प्रजापत) पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन जिंदा कारतूस व पिस्टल की मैगजीन बरामद कर बाइक को सीज किया है। पुलिस को देखकर आरोपी के दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। घटना रतनगढ़ के वार्ड 12 में स्थित रामदेव मंदिर के पास की है। पुलिस ने बताया कि सब इंस्पेक्टर गोपीराम मय जाप्ता गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान जब वे रामदेव मंदिर के पास पहुंचे, तो एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। पुलिस को देखकर दो जने मौके से फरार हो गए, वहीं रतनगढ़ तहसील के गांव बीनादेसर निवासी 27 वर्षीय मदनलाल मेघवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन जिंदा कारतूस, पिस्टल की मैगजीन एवं बाइक को बरामद की। सब इंस्पेक्टर गोपीराम ने बताया कि आरोपी के अनुसार फरार हुए शेरा नायक व राजू नायक के पास पिस्टल है, जिनकी तलाश की जा रही है। उक्त लोग पिस्टल की सप्लाई करने जा रहे थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur