Hindi News / General News / तीन लाड़ो को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बंदोरी

तीन लाड़ो को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बंदोरी

छः बेटियों के पिता ने

चिड़ावा, [रमेश रामावत ] झुंझुंनू जिले में लाखू निवासी हेतराम गोठवाल ने अपनी पुत्री अंजू, पूजा व आरती को घोडी पर बैठाकर डीजे पर हर्षोल्लास के साथ बेटियों की बिंदौरी निकाली। लाड़ो के पिता हेमतराम गोठवाल ने बताया कि हमारे 6 बेटियां ही है ओर हमे बेटीयों के माता पिता होने पर फक्र है हमारी बेटियों ने हमे जो सम्मान, प्यार व अपनापन दिया है वो शायद हमारे बेटा होता तो वो भी नही दे पाता । इस अवसर पर उनकी आंखों में ख़ुशी के पल साफ दिखाई दे रहे थे । बेटीयो के ताऊ व पूर्व सरपंच सूरजभान गोठवाल ने बताया कि वर्तमान समय में बेटा ओर बेटी का भेद पूरी तरह समाप्त हो रहा है। आज हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटो से पीछे नही है । इसी संदेश को आगे बढ़ाये रखने के लिए बेटीयो को घोड़ी पर बिठा कर बंदोरी निकाली गई है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur