Hindi News / General News / तीन महीने के बिजली और पानी के बिल हों माफ – इंजी. ढूकिया

तीन महीने के बिजली और पानी के बिल हों माफ – इंजी. ढूकिया

इंजी. ढूकिया ने दी ईद – उल – फितर पर लोगों को मुबारकबाद

झुझुनूं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के लिए बीस लाख करोड़ रूपए के साहसिक पैकेज और आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रचार – प्रसार को लेकर जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा के तेज तर्रार नेता इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने फेस बुक व वीडियों के माध्यम से क्षैत्र के भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के अलावा व्यापारी बन्धुओं के साथ संवाद किया। इंजी. ढूकिया ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण हुए नुकसान के कारण प्रदेश भर में बिजली -पानी के तीन महीने के बिल माफ करने की मांग तेजी से जोर पकड़ रही है, जिसको लेकर इंजी. प्यारेलाल ढूकिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लगातार आम जन के तीन महीने के बिजली – पानी के बिल माफ करने की मांग कर रहे है।
ईद – उल – फितर पर लोगों को मुबारकबाद दी: इंजी. ढूकिया –
झुझुनूं, जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने क्षेत्रवासियों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी है। इंजी. ढूकिया ने फैस बुक लाइव में कहा कि ईद का यह त्यौहार रोजेदारों के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आता है व ईद हमें आपसी भेदभाव मिटाकर मजलूमों, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने तथा इंसानियत एवं भाईचारा कायम रखने की सीख देती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur