Hindi News / General News / तीन नगर निकायों के वार्डो की निकाली लॉटरी

तीन नगर निकायों के वार्डो की निकाली लॉटरी

नगर परिषद झुंझुनू, नगर पालिका पिलानी व बिसाऊ

झुंझुनू, 18 सितम्बर। जिला कलक्टर रवि जैन की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार भवन में जिले की नगर निकायों की लॉटरी निकाली गई। जिला कलक्टर रवि जैन ने बताया कि नगर परिषद झुंझुनू के 60, नगर पालिका पिलानी के 35, नगर पालिका बिसाऊ के 25 वार्डो में जनसंख्या के आधार पर आरक्षित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी महिलाओं एवं सामान्य की लॉटरी प्रक्रिया जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष निकाली गई।जैन ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव नवम्बर में होंगे। इसके लिए जिले की नगर परिषद झुंझुनू के गठित वार्डो के सदस्यों के पदों का आरक्षण लॉटरी ड्रॉ द्वारा किया जिसमें वार्ड नम्बर 1, 25, 31, 46, 56 अनुसूचित जाति के एवं अनुसूचित जाति के लिए महिला वार्ड नम्बर 21, 28 लॉटरी के माध्यम से निर्धारित किए गए है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 2, 8, 11,12, 13, 15, 18, 20, 24, 27, 30, 32, 33, 36, 40, 43, 45, 47, 48, 49, 50, 51, 52, 54, 55, 58, 60 सामान्य के वार्ड है। आरक्षित वार्डो में महिला वार्ड संख्या 3, 6, 7, 9, 16, 17, 23, 29, 34, 38, 39, 42, 59 को लॉटरी के माध्यम से निकाले गए है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के वार्ड संख्या 10, 14, 22, 26, 35, 37, 41, 44, 53 है। अन्य पिछड़ा वर्ग में महिला के लिए वार्ड संख्या 4, 5, 19, 57 लॉटरी के माध्यम से निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका पिलानी में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 4, 9, 27, 31, 34 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 1, 5 लॉटरी के माध्यम से निर्धारित किए गए है। इसी तरह महिला वार्ड संख्या 2, 13, 17, 20, 25, 26, 35 निर्धारित किए गए है। अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 6, 7, 14, 19, 23 एवं अनुसूचित जाति की महिला के लिए वार्ड संख्या 3, 33 लॉटरी के माध्यम से निर्धारित की गई। सामान्य के लिए वार्ड संख्या 8, 10, 11, 12, 15, 16, 18, 21, 22, 24, 28, 29, 30, 32 है।
जैन ने बताया कि नगर पालिका बिसाऊ की सामान्य के लिए वार्ड संख्या 1, 2, 3, 6, 7, 8, 9, 14, 15, 23, 24 है। इसी प्रकार महिला के लिए वार्ड संख्या 4, 5, 11, 18, 19, 20 निर्धारित की गई है। अनुसूचित जन जाति के लिए वार्ड संख्या 10 एवं अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 22 एवं अनुसूचित जाति के लिए महिला वार्ड संख्या13 निर्धारित की गई है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 12, 21, 25 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए वार्ड संख्या 16 एवं 17 निर्धारित की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur