चिड़ावा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव क्यामसर में 29 जनवरी 2026 को लोकदेवता
श्री वीर तेजाजी महाराज का जन्मदिन श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
यह आयोजन निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर परिसर में आयोजित होगा, जहां 165 किलो का विशाल केक काटकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
165 किलो केक काटकर मनाया जाएगा जन्मदिन
कार्यक्रम की खास बात यह रहेगी कि तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर
165 किलोग्राम वजन का केक काटा जाएगा, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगा।
भामाशाहों का होगा सम्मान
इसी दौरान तेजाजी महाराज के मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों का
सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र क्यामसरिया ने बताया
पांच बीघा भूमि पर निर्माणाधीन भारत के सबसे ऊंचे, 165 फीट शिखर वाले तेजाजी मंदिर में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा।
समाजसेवियों व श्रद्धालुओं को आमंत्रण
इस भव्य आयोजन में
क्षेत्रवासी, भामाशाह, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी
और तेजाजी महाराज के सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया है।
तैयारियों में जुटे संगठन
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए
राष्ट्रीय जाट महासंघ और युवा तेजा सेना के सभी पदाधिकारी
तैयारियों में जुटे हुए हैं।
