Hindi News / General News / तेजाजी वैलफेयर फाउंडेशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

तेजाजी वैलफेयर फाउंडेशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

झुझार सिंह पार्क झुंझनूं में

झुंझुनू ,आज रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीर तेजाजी वैलफेयर फाउंडेशन की और से झुझार सिंह पार्क झुंझनूं में समाज के युवाओं द्वारा सुबह 6 से 7 बजे तक योगाभ्यास किया गया। यह कार्यक्रम फाउंडेशन की महिला विंग जिलाध्यक्ष बबिता चौधरी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिला योग प्रभारी राय सिंह तोगङा, योग शिक्षक मनोज सैनी तथा योग शिक्षिका कुसुम ने कार्यक्रम में शामिल युवाओं को विभिन्न प्रकार के योग आसनों से अवगत कराया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि से शुरू की गई। कार्यक्रम में शामिल युवाओं के हौसला अफजाई के लिए समाज के गणमान्य व्यक्ति भी योगाभ्यास में शामिल हुए जिसमें सर्वश्री भींवजी चौधरी, महेन्द्र जी चौधरी, वीरेन्द्र जी डारा , डॉ राजेश बाबल, डॉ आर के सुमन, विजेन्द्र लाम्बा, पंकज आदि शामिल थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur