Hindi News / General News / तेजस व सोहन को मिला मोबाइल

तेजस व सोहन को मिला मोबाइल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए

चूरू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित राजीव गांधी क्विजथॉन 2021 प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में जिला कलक्टर साँवर मल वर्मा ने जिले के दो विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप मोबाइल फोन प्रदान किए। जिला कलक्टर ने वीसी के दौरान जिला मुख्यालय स्थित राजकीय विधि महाविद्यालय के एलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी तेजस आर्य तथा राजकीय महाविद्यालय सुजानगढ़ के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी सोहन लाल राईका को पुरस्कार स्वरूप मोबाइल दिया। इस दौरान वीसी कक्ष में एडीएम लोकेश गौतम, लोहिया महाविद्यालय प्राचार्य महावीर सिंह, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय, एसीपी मनोज गर्वा, अरूण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur