Hindi News / General News / थानाधिकारी विष्णु दत्त विश्नोई को सेल्यूट देकर दी श्रद्धांजलि

थानाधिकारी विष्णु दत्त विश्नोई को सेल्यूट देकर दी श्रद्धांजलि

पुलिस के जवानों ने पुष्प चढ़ाकर किया नमन

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] पुलिस थाना श्रीमाधोपुर में जल बचाओ पेड़ लगाओ जीवन बचाओ समिति श्रीमाधोपुर के तत्वावधान में राजगढ़ के दिवंगत थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई को श्रद्धांजलि प्रदान की गई। समिति उपाध्यक्ष ताराचंद मीणा ने बताया कि श्रीमाधोपुर पुलिस थाने के थानाधिकारी कैलाश चन्द्र मीणा, सब इंस्पेक्टर गिरधारी लाल डीगवाल व पुलिस स्टाफ, सीएलजी सदस्य, जल बचाओ, पेड़ लगाओ समिति श्रीमाधोपुर तथा कामधेनु विकास फार्म हाउस लिसाड़िया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के समेत कई लोगों ने विश्नोई की तस्वीर के समक्ष सेल्यूट दिए तथा पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि प्रदान की। थानाधिकारी कैलाश चंद्र मीणा ने कहा कि थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई की उपलब्धियां किसी से छुपी नहीं है। उनके निधन से सम्पूर्ण पुलिस महकमे को गहरा सदमा लगा है। ऐसे ईमानदार अधिकारी हजारों में से एक मिलते है। आज उनके द्वारा की गई समर्पण सेवा की बदौलत उन्हें बड़े अदब के साथ याद किया जाता है। सब इंस्पेक्टर गिरधारी लाल डीगवाल ने कहा कि पुलिस के जवानों को थानाधिकारी विश्नोई से समर्पण, सेवा की भावना तथा ईमानदारी को सीखना चाहिए। निष्पक्ष न्याय की मांग- पुलिस थाने में श्रद्धाजंलि देने आए सीएलजी सदस्य राजू बागवान, मालाराम,राजस्थान स्कूल के निदेशक भजन लाल बिजारणिया, भगवान सहाय यादव, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी इकाई के ब्लाक संयोजक शंकर लाल शर्मा, संरक्षक सदस्य सूरज मल फौजी, सुभाष गढ़वाल, पीडी सैनी, अर्जुन सरदार, महेंद्र गोदारा, राजेश, बंसीवाल, मदन चौहान, यश सतीजा,प्रकाश सैनी, श्योलू सैनी, शिवकुमार वर्मा, राधेश्याम मीणा राजगढ़ सहित दर्जनभर लोगों ने विष्णुदत्त विश्नोई को सेल्यूट देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur