Hindi News / General News / थाने में 151पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की

थाने में 151पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की

श्रावण मास के शुरू होते ही युवाओं ने 1100 पौधरोपण के लक्ष्य के साथ

दांतारामगढ़(लिखासिंह सैनी) श्रावण मास के शुरू होते ही युवाओं ने 1100 पौधरोपण के लक्ष्य के साथ थाना परिसर में पौधे लगाकर अभियान का आगाज किया। चैन सिंह सैनी ने बताया कि दांता कस्बे के युवाओं और भामाशाहों ने मिलकर श्रावण मास में 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। इसके तहत सोमवार को श्रावण मास के पहले दिन पुलिस थाना परिसर में 151 पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि थाना परिसर के अंदर मध्यम चौक में थानाधिकारी मनोहर लाल चनेजा व बाबूलाल शेषमा की उपस्थिति में आम का पेड़ लगा कर अभियान का श्रीगणेश किया गया। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में दांतारामगढ़ क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल सहित सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर इनकी देखरेख की जाएगी। इस दौरान कई युवा व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur