Hindi News / General News / भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

,

भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

कार्यकर्ता नेता विशेष नहीं पार्टी के प्रति जिम्मेदार है- जालम सिंह

दिल के नजदीक है उन्हें दल के नजदीक लावे- दाधीच

झुंझुनूं, भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक आज गुरुवार को पार्टी के मान नगर स्थित जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी जालम सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के नेतृत्व में आयोजित की गई। जानकारी देते हुए मुख्य जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठा के साथ निभाए। प्रत्येक कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचे संगठन का यही कार्य है। जो कार्यकर्ता किसी नेता या पदाधिकारी के दिल के नजदीक है उसे दल के नजदीक लावे। दाधीच ने कहां की प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जावेगा जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत हेतु 20 लाख करोड़ की घोषणा से मिलने वाले लाभ हेतु आमजन को जागृत करें। पार्टी के जिला प्रभारी जालम सिंह भाटी ने कहां की युवा में कार्य करने का जोश रहता है प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी सेवा सप्ताह आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं नई शिक्षा नीति आदि कार्यक्रमों में अपनी अपनी भूमिका सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि हम किसी नेता विशेष के नहीं पार्टी के प्रति जिम्मेदार बने जालिम सिंह ने जिला पदाधिकारियों से आने वाले पंचायत व नगर पालिका चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया। सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया ने संगठन में बूथ कमेटियों तक जाकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनको सम्मान देने की बात कही। जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। इस बैठक में महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, सुरेंद्र सिंह मेघवाल , नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़ , नीता यादव, प्यारेलाल ढूकिया, मदन लाल सैनी गोठड़ा ,सुशीला सीगड़ा, रामनिरंजन पुरोहित , सुनील लांबा, जिला मंत्री संजय मोरवाल ,महावीर सिंह ढाका, रिसाल कवर , रामस्वरूप सैनी, बीकानेर देहात के जिला मंत्री सवाई सिंह तंवर आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur