Hindi News / General News / गौड़ पर हुए हमले के विरोध में ब्राह्मण समाज ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

गौड़ पर हुए हमले के विरोध में ब्राह्मण समाज ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये की मांग

अजीतगढ़, [विमल इन्दौरिया] ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भामाशाह मोहर सिंह गौड पर हमले के दोषियो को गिरफ्तार करने व गौड के परिवार को सुरक्षा प्रदान कराने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर सीकर को स्थानीय उपखंड कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। यह जानकारी देते हुए राजस्थान ब्राह्मण महासभा सीकर जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि सर्व समाज ने जिला प्रशासन से इस प्रकरण को लेकर तुरंत कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पूर्व प्रधान मक्खन लाल शर्मा, खाण्डल विप्र विश्व परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण खांडल, विप्र सेना शेखावाटी संभाग प्रभारी दिलीप शर्मा ,राजस्थान ब्राह्मण महासभा तहसील अध्यक्ष डा विजय शर्मा ,हिन्दु जागरण मंच के जिला महामंत्री दिलीप सिंह शेखावत, पार्षद उमेश चूलेट, ट्रांसपोर्ट युनियन अध्यक्ष जुगल किशोर चौधरी, संजय लोकनाथका, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, पंकज शर्मा हांसपुर, पवन कुमार नागलंका जोशी, महावीर महर्षी, युवा नेता विष्णु मिश्रा, महेश ढाणी वाला, सुनील गौड, डा सोहनलाल शर्मा जलालपुर एवं आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur