Hindi News / General News / कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर कुड़ी को गुलाल का तिलक लगाकर दी होली की बधाई

कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर कुड़ी को गुलाल का तिलक लगाकर दी होली की बधाई

होली के रंगों से सरोबार झुंझुनूं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी

झुंझुनूं, कलेक्ट्रेट में बुधवार को होली का रंग छाया रहा। होली की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने आपस में रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने भी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को गुलाल का तिलक लगाकर होली की बधाई दी। वहीं जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने कर्मचारियों और जिले के निवासियों को होली की बधाई देते हुए इस त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील भी। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र फौजी और प्रवक्ता विपिन चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद सभी कार्यालयों के कर्मचारियों और लोगों को बधाई दी और कामना की कि होली का यह त्यौहार सभी के जीवन में रंग और खुशियां भर दे। इस मौके पर परमेश्वर सिंह शेखावत, जयप्रकाश शर्मा‌, कुलदीप थौरी, शाकिब हुसैन, योगेश, अरविंद, ताराचंद, ओम प्रकाश मीणा, प्रदीप चाहर, राम सिंह पूनिया, संग्राम सिंह, अशोक कुमार, राहुल धायल, अशोक देग, विनेश सहारण, बाबूलाल सैनी अनिल राहड़, संदीप मोगा, जगदीश नायक समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur