Hindi News / General News / भाजपा जीणमाता मंडल की कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

,

भाजपा जीणमाता मंडल की कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

जीण वाटिका धर्मशाला में

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] भारतीय जनता पार्टी मंडल जीणमाता की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक का हर्ष जीण वाटिका धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष महेंद्र पाराशर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 8 दिसंबर को विमान हादसे में शहीद हुए सीडीएस जनरल विपिन रावत सहित सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया। भाजपा जिला महामंत्री प्रभूसिंह गोगावास ने बूथ कमेटियों के बारे में विस्तार से बताया तथा मंडल के समस्त बूथ अध्यक्षों को अविलंब बूथ कमेटियां बनाने के लिए कहा। कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला मंत्री सुमन वर्मा, किसान मोर्चा जिला मंत्री ममता सिंह निठारवाल व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ग्यारसी देवी कुमावत का चुनरी ओढाकर स्वागत किया तथा राजेंद्र धीरजपुरा, युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता अनिल मारोठिया का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, बहादुर सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री सूरजमल कुमावत, मंडल महामंत्री कैलाश कुमावत, मुकेश बिजारणिया, जितेंद्र सैनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर मील, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैलाश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भंवर सिंह रलावता, शंकर लाल सोनी, विक्रम सिंह मांडोली, रामचंद्र मुवाल, अमर सिंह, कल्याण सिंह, रोहिताश कुमावत, भगवान सहाय कुमावत सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष महेंद्र पाराशर ने सबका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कैलाश कुमावत ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur