Hindi News / General News / कृषक उपहार योजना के ड्रा की लॉटरी 27 जुलाइ को निकलेगी

कृषक उपहार योजना के ड्रा की लॉटरी 27 जुलाइ को निकलेगी

ड्रॉ की लॉटरी ऑफलाईन मण्डी कार्यालय फतेहपुर में

सीकर,कृषि उपज मण्डी समिति फतेहपुर के सचिव देवेन्द्र सिंह बारहठ ने बताया कि कृषि उपज मण्डी समिति फतेहपुर के प्रांगण में ई-पोर्टल के माध्यम से कृषि जिन्सों के विक्रय को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई। कृषक उपहार योजना के ड्रॉ की लॉटरी ऑफलाईन मण्डी कार्यालय फतेहपुर में 27 जुलाई 2022 को प्रातः 10.30 बजे निकाली जायेगी।योजना में मण्डी स्तर पर प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपये ,द्वितीय पुरस्कार 15000 रूपये एवं तृतीय पुरस्कार 10000 रूपये दिया जायेगा। ई-भुगतान करने पर जारी कूपनों पर भी तीन पुरस्कार दिये जायेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur