Hindi News / General News / चूरू सखी केंद्र का पोस्टर देश में रहा प्रथम

चूरू सखी केंद्र का पोस्टर देश में रहा प्रथम

लैंगिक समानता की थीम पर तैयार किया गया पोस्टर

चूरू, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिला स्तर पर सखी केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। इसमें आने वाली पीड़ित महिलाओं को आश्रय, परामर्श, चिकित्सा विधिक व पुलिस सहायता उपलब्ध करवायी जाती है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहन्तर्गत 1 मार्च से 2 मार्च तक विज्ञान भवन, नई दिल्ली में देशभर के सखी केन्द्र प्रबंधकों की कार्यशाला आयोजित की गयी। इसमें चूरू के सखी केन्द्र द्वारा लैंगिक समानता की थीम पर तैयार किये गये पोस्टर को देश भर में प्रथम स्थान प्रदान किया गया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा स्मृति पत्र व मोमेंटो से चूरू के सखी केन्द्र को सम्मानित किया। सखी केन्द्र, चूरू की ओर से यह सम्मान केन्द्र प्रबंधक प्रेम कुमारी स्वामी द्वारा ग्रहण किया गया। सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता संजय कुमार ने बताया कि सखी केन्द्र पर अब तक 245 प्रकरण प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 239 प्रकरणों में समाधान कर दिया गया है। सखी केन्द्र पीड़ित महिलाओं की सहायतार्थ 24X7 खुला रहता है। यहां आने वाली पीड़ित महिला के लिए अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था भी विभाग की ओर से की गयी है। सखी केन्द्र कार्यालय सहायक निदेशक महिला अधिकारिता परिसर महिला थाने के पास, चूरू में संचालित है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur