सीकर, ग्राम पंचायत सिहोड़ी में दिलीप सिंह राठौड़ उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में हुआ जिसमें विकास अधिकारी हरि सिंह चारण, तहसीलदार जयपाल सिंह, नायब तहसीलदार नेहा वर्मा एवं सरपंच सुंदर सिंह भावरिया उपस्थित रहे। शिविर में अपने वर्षों पुराने रास्ते की विवाद को लेकर तीन भाई झाबरमल, सुभाष और मुकेश शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ के समक्ष उपस्थित हुए। इन तीनों भाइयों के बीच रास्ते का विवाद काफी समय से कोर्ट में चल रहा है जिससे इनके आपसी रिश्तों में भी कड़वाहट आ गई है। उपखंड अधिकारी की समझाइश का परिणाम यह हुआ कि तीनों भाई आपसी विवाद को समाप्त कर कर कोर्ट केस को भी खत्म करने पर सहमत हो गए। बुधवार का दिन तीनों भाइयों के लिए खुशी एवं रिश्तो में मिठास लेकर आया। अंत में तीनों भाई शिविर प्रभारी का धन्यवाद देते हुए खुशी-खुशी घर को लौट गए।
Hindi News / General News / तीन भाइयों के बीच रास्ते के विवाद का हुआ समाधान
तीन भाइयों के बीच रास्ते के विवाद का हुआ समाधान


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


