Hindi News / General News / देश की सच्ची सेवा सफाई कर्मी करता है – ढूकिया

देश की सच्ची सेवा सफाई कर्मी करता है – ढूकिया

इसलिए यथा संभव सहायता करनी चाहिए सरकार व समाज को

झुन्झुनूं, मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के मलसीसर ग्रामीण मण्डल में सामाजिक न्याय पखवाडा एवं विश्व विरासत दिवस पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने मलसीसर में सफाई कर्मियों को साड़ी भेंट कर सम्मान किया। ढूकिया ने कहा कि सफाईकर्मी जो बिना नाम व बिना किसी दिखावे के गाँव की सफाई कर रहे है एवं देश की सच्ची सेवा सफाई मजदूर करता अतः सरकार व समाज को यथा संभव सहायता करनी चाहिए। इनका सम्मान केन्द्र सरकार की स्वच्छ भारत अभियान का सम्मान है। जन जागरूकता के तहत पर सफाईकर्मियों का सम्मान समारेह आयोजित किया गया। इस दौरान गाँव में सफाईकर्मी में माया देवी, सावित्री देवी, सुनिता देवी, विमला देवी, लीला देवी को सम्मान किया गया। इस मौके पर सफाईकर्मी ने सम्मान पाकर आभार जताते हुए कहा कि सम्मान क्या होता है, यह तो आज हमने पहली बार महसूस किया है। सम्मान समारोह में मण्डल अध्यक्ष सुधीर चौमाल, महामंत्री प्रवीणा सांखला, मंत्री हरि सिंह जोया, संतोष देवी इत्यादि पदाधिकारी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur