Hindi News / General News / अजीतगढ़ के तीन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बने अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश

अजीतगढ़ के तीन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बने अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश

गाँव में छाई खुशी,लोगो ने दी बधाई

अजीतगढ़, (विमल इंदौरिया)अजीतगढ़ कस्बे के होनहार युवा आशुतोष कुमावत ,सुप्रिया कुमावत व विनोद नौसदार गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद से अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश के लिए प्रोन्नत किया गया है। अपनी प्रतिभाओ की इस उपलब्धि पर गांव में चहुंओर खुशी छाई हुई है। होनहारो की प्रोन्नती पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा सीकर के जिला महामंत्री दिनेश गोविंद शर्मा,इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सीकर जिला सदस्य विमल इंदौरिया,सीताराम मित्तल, रामगोपाल झाड़ली वाले,मूलचंद मोदी,सरस्वती स्कूल के सतीश चन्द्र शर्मा ने बधाई दी। कस्बे की सरस्वती स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की है। क्षेत्र के आदर्श कला सांस्कृतिक सेवा समिति ,राजस्थान ब्राह्मण महासभा, अग्रसेन समाज, गायत्री परिवार ,अजीतगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज, अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति सहित विभिन्न संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur