Hindi News / General News / तारानगर में मिठाई, मसाला व तेल के लिये तीन नमूने

तारानगर में मिठाई, मसाला व तेल के लिये तीन नमूने

खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

चूरू, जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर साँवर मल वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार 10 जनवरी 2022 को  तारानगर में कार्रवाई कर मिठाई, मसाला व तेल के तीन नमूने लिये। अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम तारानगर में कार्रवाई कर तीन नमूने लिये है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया ने बताया कि आज दिनांक 10 जनवरी 2022 को तारानगर शहर में शुद्ध के लिए अभियान के अंतर्गत
न्यू राजा मिर्च मसाला तारानगर से हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया। कर्नल जोधपुर स्वीट होम से नारियल बर्फी का नमूना तथा विनायक कच्ची धानी तेल मिल से सरसों तेल का नमूना लिया गया। टीम ने दुकानों के निरीक्षण के दौरान अवधि पर खाद्य सामग्री को भी नष्ट करवाया।

सीएमएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान दूध, मावा, पनीर, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखा मेवा, मसाला की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान डिकॉय आपरेशन भी किए जाएंगे। जांच दल द्वारा संस्थाओं का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे तथा फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड एक्ट 2006 एवं नियम 2001 के प्रावधानों के अनुसार मिलावटी माल को मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur