Hindi News / General News / सुजानगढ में तेल, घी व दूध के तीन नमूने लिये

सुजानगढ में तेल, घी व दूध के तीन नमूने लिये

सुजानगढ़ में लाईसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन शिविर 25 फरवरी को

चूरू, जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने 24 फरवरी 2022 को घी, तेल व दूध के तीन नमूने लिये। अभियान के तहत सुजानगढ़ में 25 फरवरी 2022 को खाद्य कारोबारियों के लिये खाद्य लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर लगाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि गुरुवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर तीन नमूने लिये हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि सुजानगढ में श्री महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी सुजानगढ़ से तेल का एक नमूना लिया। कनक दूध व मावा भंडार से दूध का एक नमूना लिया। बजरंग ट्रेडिंग कंपनी से घी का एक नमूना लिया गया। तीनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला जयपुर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सुजानगढ़ में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप तोदी व अन्य पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को आयोजित होने वाले लाइसेंस कैंप के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई और खाद्य लाइसेंस ज्यादा से ज्यादा बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर अग्रसेन भवन स्टेशन रोड सुजानगढ़ में आयोजित किया जाएगा। व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस बनाने व साफ सफाई रखने के लिए भी पाबंद किया गया। लाईसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर 25 फरवरी को सीएमएचओ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार सुजानगढ़ कस्बे व आसपास के कस्बे में जुड़े खाद्य कारोबारियों के लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर 25 फरवरी को अग्रसेन भवन, स्टेशन रोड सुजानगढ में लगाया जाएगा। डॉ. शर्मा ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवायें।
Attachments area

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur