Hindi News / General News / चूरू शहर में तीन नमूने लिये, खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

चूरू शहर में तीन नमूने लिये, खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

चूरू, जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने 01 फरवरी 2022 को चूरू शहर में बेसन व काजू बर्फी व मिल्क केक तीन नमूने लिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि मंगलवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर तीन नमूने लिये है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि चूरू शहर में परम सिद्धि विनायक फूड प्रोडक्ट्स चूरू से बेसन व काजू बर्फी के लिए दो नमूने तथा न्यू श्री गणेश मिष्ठान भंडार चूरू से मिल्क केक का एक नमूना लिया गया। नमूने प्रयोगशाला जयपुर जांच के लिए भेजा गया है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने व लाइसेंस बनवाने के लिए पाबंद किया गया।

सीएमएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान दूध, मावा, पनीर, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखा मेवा, मसाला की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान डिकॉय आपरेशन भी किए जाएंगे। जांच दल द्वारा संस्थाओं का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे तथा फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड एक्ट 2006 एवं नियम 2001 के प्रावधानों के अनुसार मिलावटी माल को मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur