Hindi News / General News / टिड्डियो ने अरडा़वता मे कृषि अधिकारियों की कराई रात भर परेड

टिड्डियो ने अरडा़वता मे कृषि अधिकारियों की कराई रात भर परेड

लाखों की संख्या में पहुंचे टिड्डियों ने किसानों की नींद को किया हराम

झुंझुनू(हितेश पचार) टिड्डियों ने जिले में जमकर डेरा डाल रखा है लाखों की संख्या में पहुंची टिड्डी दल ने किसानों की नींद को हराम कर दिया‌ है तो वहीं सुचना के बाद कृषि अधिकारियों की भी रात भर परेड होनी शुरू हो गई है। चिड़ावा के समीपवर्ती अरडा़वता पंचायत में रात्रि को लाखों की संख्या में टिड्डी दल ने अपना पड़ाव डाल दिया। जिससे टिड्डियों ने किसानो के साथ साथ कृषि अधिकारियों की भी रात भर परेड करवाती रही। किसानों ने भी रात भर जागकर पहरा देते रहे। वही टिड्डी नियंत्रण को लेकर कृषि अधिकारियों की रात भर अलक अलग जगहो पर‌ परेड होती रही। झुंझुनू से पहुंची कृषि अधिकारियों की टीम ने भी मौके पर पहुंच गांव के खेतों में अलग-अलग जगहों पर फायर ब्रिगेड मशीन और ट्रैक्टर मशीनों से टिड्डीओ के खात्मे को लेकर रात भर स्प्रे करने का प्रयास करते रहे टिड्डिओ ने अरडा़वता ,खेमू की ढाणी ,डेडाराम की ढाणी, ‌ नारी व ओजटू सहित आसपास के गांव में रात को डेरा डाले रखा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur