Hindi News / General News / आज तेल मील से सरसो तेल और मिष्ठान भंडार से कलाकंद का लिया सैम्पल

आज तेल मील से सरसो तेल और मिष्ठान भंडार से कलाकंद का लिया सैम्पल

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत

झुंझुनूं , जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकथाम के लिए राज्य सरकार की ओर से शुरू किए “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के तहत मंगलवार को दो सेम्पल लिए। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि विभाग की टीम एफएसओ जयसिंह यादव और सहायक मदनलाल ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के वार्ड नं 1 के बाकरा रोड़ स्थित आँचल गोल्ड तेल मील से कार्यवाही कर सरसों खाद्य तेल का सैम्पल लिया। इसके बाद गाँधी चोक स्थित एसएमबी मिष्ठान भंडार से कलाकंद का सैम्पल लिया। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा। आगामी दिनों में निरन्तर कार्यवाही की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur