Hindi News / General News / ट्रक में लगी भीषण आग बड़ा हादसा होने से टला

ट्रक में लगी भीषण आग बड़ा हादसा होने से टला

कस्बे के खोटिया ग्राम के पास

फतेहपुर(बाबूलाल सैनी) रामगढ़ शेखावाटी शनिवार को दोपहर तकरीबन 1:30 बजे कस्बे के खोटिया ग्राम के पास फतेहपुर से चूरू की तरफ जा रहा प्याज से भरा एक ट्रक पहले तो स्लीपर बस को पीछे से टक्कर मारी उसके बाद सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसा जिसकी वजह से ट्रक में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक राख में तब्दील हो गया। प्रत्याशियों के माने तो ट्रक ड्राइवर नशे में था तथा फतेहपुर से ही ट्रक को अनियंत्रित चला रहा था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग बुझती तब तक ट्रक राख में तब्दील हो चुका था। घायल अवस्था में चालक को रामगढ़ पुलिस ने रामगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया जहां से गंभीर घायल होने पर चूरु रेफर कर दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur