Hindi News / General News / हादसे में ट्रेफिक पुलिस के जवान ने गवाई, चार वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि

हादसे में ट्रेफिक पुलिस के जवान ने गवाई, चार वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि

जिले के गांव गोपालपुरा में कल देर सायं राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया

बुहाना, [रजनीश जांगिड़ ] साल के पहले दिन ही राजस्थान पुलिस के सिपाही संजय कुमार यादव के परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा। संजय कुमार यादव कांस्टेबल ट्रेफिक पुलिस जयपुर में कार्यरत था। जिसकी एक जनवरी को प्रातः चार बजे के लगभग ड्यूटी के दौरान एक कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। जयपुर अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसका पार्थिव शरीर पैतृक गांव गोपालपुरा में देर सायं राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। चार साल के पुत्र नेहुल ने पिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर काफी संख्या में पुलिस बल आया एवं बुहाना पुलिस थाने के सीआई महेंद्र सिंह सहित कार्मिक भी मौजूद थे। सरपंच गिरधारी लाल सैन सहित ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल हुए। धूलवा पंचायत के गांव गोपालपुरा के संजय कुमार यादव उम्र 30 वर्ष थी। संजय के पिता अभय सिंह यादव फौज से सेवा निवृत्त हैं। संजय के दो बड़े भाई भी। सबसे बड़ा बीएसएफ में बीच का आर्मी में सेवा रत्त है। संजय के एक पुत्री व एक पुत्र हैं। गांव में संजय की मौत का पता दोपहर को लगा तब से गांव में सन्नाटा छा या रहा। देर सायं संजय का पार्थिव शरीर आया तब मातम मंच गया। पत्नि बेहोश हो गई। संजय कुमार 2006 में जयपुर राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए। शादी 2013 में सुनिता देवी निवासी सागा के साथ हुई थी। वह अपने पति के साथ जयपुर ही रह रही थी। संजय कुमार 28 दिसंबर को आखरी बार अपने माता पिता से मिलने गोपालपुरा आया था। जो अप्रेल बाद बच्चों की छुट्टियों पर घर पर आने की बात कही थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur