Hindi News / General News / ट्यूबवेल स्वीकृत करवाने पर पूर्व विधायक श्रवण कुमार का जताया आभार

ट्यूबवेल स्वीकृत करवाने पर पूर्व विधायक श्रवण कुमार का जताया आभार

ग्राम काजड़ा में

झुन्झुनूं, पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्राम काजड़ा में ट्यूबवेल स्वीकृत करवाने पर वैद्य जय प्रकाश स्वामी और भंवर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक श्रवण कुमार का आभार जताया। सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि ग्राम काजड़ा के वार्ड नंबर 12 और 13 में काफी समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी। ग्रामवासियों ने इस संबंध में स्थानीय विधायक और प्रशासन को भी अवगत करवाया था। ग्राम काजड़ा के निवासियों के कठिन संघर्ष और पूर्व विधायक श्रवण कुमार के अथक प्रयासों से ट्यूबवेल स्वीकृत होने पर ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक श्रवण कुमार को मिठाई खिलाकर और गांव में मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। इस मौके पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, गजानंद स्वामी, अनिल शर्मा, सुनील राजोरिया, मुरलीधर स्वामी, बसंत लाल गुर्जर, अशोक गुर्जर, विकास मारवाल, बिल्लू शेखावत, अनिल उर्फ मुन्ना शर्मा, रामनिवास कुमावत, राय सिंह शेखावत, दयाराम कुमावत, संत कुमार यादव, अशोक स्वामी आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur