Hindi News / General News / तुलस्यान परिवार के सौजन्य से बांटे जरूरतमंदों को कंबल

तुलस्यान परिवार के सौजन्य से बांटे जरूरतमंदों को कंबल

श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में

झुंझुनूं, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में स्व.श्रीमती सुशीला देवी तुलस्यान धर्मपत्नी केशरदेव तुलस्यान की पुण्य स्मृति में तुलस्यान परिवार के सौजन्य से सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब जरूरतमंदों को कंबल का वितरण रविवार अपराहन 2 बजे मोदी छावणी बाजार में किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित बतौर अतिथि गल्ला व्यापार संघ अध्यक्ष सम्पत्त चुडैलेवाला एवं पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नवल किशोर खंण्डेलिया द्वारा एक सौ एक कंबल वितरण किये गये। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत दुपट्टा ओढाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। जानकारी देते हुए सेवा संस्था के संस्थापक डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान ने बताया कि संस्था द्वारा जारी कुपन से कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजक सीए प्रशान्त तुलस्यान ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सीए प्रशान्त तुलस्यान, संस्था के संस्थापक डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान, परमेश्वर हलवाई, रोहिताश्व बंसल, सुनील कुमार तुलस्यान, आनन्द टिबडा, पवन गुढावाला, रामबाबु चनानिया सहित अन्यजन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur