सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] टू चाईल्ड पॉलिसी कानून देशभर में प्रभावी तरीके से लागु हो इसके लिए देशभर में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले धरना प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपे जा रहे है। देश में बढ़ती जनसंख्या से होने वाले नुकसान के बारे में फाउंडेशन लोगों को जागरूक कर रहा है। 16 जनवरी तक देशभर में विभिन्न जिलों में कानून को प्रभावी तरीके से लागु करने के लिए फाउंडेशन द्वारा धरना, प्रदर्शन व ज्ञापन के माध्यम से आवाज को संसद तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। फाउंडेशन का विस्तार करते हुए राजस्थान प्रभारी बजरंग सोमरा ने जिले में रामकुमार सहारण को अध्यक्ष, सुमित कुमार को समन्वयक, तथा उमेश शर्मा को प्रचार प्रसार का काम सौंपा वहीं कृष्ण कुमार कुमावत को शेखावाटी अंचल का कोर्डिनेटर नियुक्त किया। उन्होनें बताया कि पूर्व मंत्री व सांसद संदीप बालियान 28 दिसम्बर को टू चाईल्ड पॉलिसी का प्राईवेट बिल संसद में पेश करेगें।
Hindi News / General News / टू चाईल्ड पॉलिसी का कानून हो देशभर में लागु
टू चाईल्ड पॉलिसी का कानून हो देशभर में लागु



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।