Hindi News / General News / रतनगढ के गुसाईसर दूध डेयरी से लिये दूध के दो नमूने

रतनगढ के गुसाईसर दूध डेयरी से लिये दूध के दो नमूने

खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

चूरू, जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने आज रतनगढ के गुसाईसर दूध डेयरी से दूध के दो नमूने लिये।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर दो नमूने लिये है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि 19 जनवरी को रतनगढ के गुसाईसर दूध डेयरी से दूध के दो नमूने लिये। सीएमएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान दूध, मावा, पनीर, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखा मेवा, मसाला की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान डिकॉय आपरेशन भी किए जाएंगे। जांच दल द्वारा संस्थाओं का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे तथा फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड एक्ट 2006 एवं नियम 2001 के प्रावधानों के अनुसार मिलावटी माल को मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur