Hindi News / General News / चूरू में मसालों के दो नमूने लिये, खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

चूरू में मसालों के दो नमूने लिये, खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

चूरू, जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने 24 मार्च को मसालों के दो नमूने लिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि गुरूवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर दो नमूने लिये हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि चूरू शहर में जौहरी सागर स्थित बालाजी मिर्च मसाला से लाल मिर्च पाउडर का एक नमूना तथा ओम मसाला उद्योग से लाल मिर्च पाउडर का एक नमूना लिया गया। व्यापारियों को शुद्ध मसाला बेचने के लिए पाबंद किया गया। दोनों नमूनों को प्रयोगशाला जयपुर जांच के लिए भिजवाया गया है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान दूध, मावा, पनीर, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखा मेवा, मसाला की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान डिकॉय आपरेशन भी किए जाएंगे। जांच दल द्वारा संस्थाओं का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे तथा फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड एक्ट 2006 एवं नियम 2001 के प्रावधानों के अनुसार मिलावटी माल को मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur