Hindi News / General News / उचित मूल्य दुकान के आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 जून तक बढाई

उचित मूल्य दुकान के आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 जून तक बढाई

जिला रसद अधिकारी महेन्द्र सिंह नूनियां ने संसोधित आदेश किया जारी

सीकर, जिला रसद अधिकारी महेन्द्र सिंह नूनियां ने संसोधित आदेश जारी कर उचित मूल्य दुकान नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। लेकिन राज्य सरकार द्वारा कोविड़-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण 24 मार्च 2020 से लॉकडाउन लागू किया गया था, जिस पर उचित मूल्य दुकान नियुक्ति कार्य रसद विभाग द्वारा स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में लॉकडाउन हटाने के कारण इस प्रक्रिया को पूर्ण किये जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 जून 2020 को सायं 5 बजे तक बढाई गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में निर्धारित अवधि में जिन आवेदकों द्वारा अपना आवेदन-पत्र कार्यालय में प्रस्तुत कर रखा है, उन्हें पुनः आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur