उदयपुरवाटी विधानसभा के भाजपा नेता डॉ हरिसिंह गोदारा ने यहां बगावत करके हलचल पैदा कर दी है। भाजपा की टिकट वर्तमान विधायक शुभकरण चौधरी को मिलने पर डा हरिसिंह गोदारा ने बगावती तेवर दिखाते हुए शुभकरण भगाओ-भाजपा बचाओं का नारा दिया है। गोदारा ने कहा कि वर्तमान विधायक शुभकरण चौधरी ने क्षेत्र में भाजपा को कमजोर किया है। डिग्री विवाद तथा आपत्तिजनक बयानों के कारण शुभकरण चौधरी की छवि भी नकारात्मक बनी हुई है। गोदारा ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ भाजपा नेता दिगम्बर सिंह को उपचुनाव में हरवाने में भी शुभकरण चौधरी की भूमिका थी। प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शुभकरण चौधरी की मिलीभगत से ही काले झंडे भी दिखाए गए थे। डा. गोदरा ने कहा कि उदयपुरवाटी की शांति व समृद्धि के लिए साफ सुधरी छवि के नेताओं को मजबूती के साथ आगे आना होगा। स्वच्छ राजनीति समृद्ध उदयपुरवाटी की मुहिम को लेकर डॉ हरिसिंह गोदारा शीघ्र ही कोई निर्णय करेंगे। इस निर्णय में उदयपुरवाटी के सभी जाति बिरादरी के प्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिकों की राय ले रहे हैं। डा हरिसिंह गोदारा ने कहा कि वर्तमान विधायक द्वारा उदयपुरवाटी में जातिवाद, भ्रष्टाचार व अराजकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस माहौल में वे वैकल्पिक राजनीति के लिए समर्पित रह कर गांव-गांव में जन सम्पर्क कर एक वातावरण तैयार कर रहे है। उन्होनें कहा कि मेरे लिए उदयपुरवाटी का हित प्रथम है। इसके लिए यदि जनता निर्दलीय चुनाव भी लड़वाती है तो विचार किया जा सकता है।
Hindi News / General News / उदयपुरवाटी भाजपा में हरिसिंह गोदारा ने की बगावत
उदयपुरवाटी भाजपा में हरिसिंह गोदारा ने की बगावत



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।